Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: India Pakistan Cricket Match: भारत-पाक क्रिकेट मैच का देश में भारी विरोध, लोगों ने टीवी तोड़े, PM को भेजा सिंदूर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

India Pakistan Cricket Match: भारत-पाक क्रिकेट मैच का देश में भारी विरोध, लोगों ने टीवी तोड़े, PM को भेजा सिंदूर

Mahabir
Last updated: September 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/मुंबई। India Pakistan Cricket Match Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर पूरे देश में नाराजगी है। इसे लेकर देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में आज दुबई (Dubai) में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है।

Contents
  • टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन
  • क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं
  • मैच खेलना सरकार का फैसला, प्लेयर्स कुछ नहीं कर सकते – गावस्कर

हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया (Team India) की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम (Pahalgam) हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी।

India vs Pakistan
India vs Pakistan

टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही BCCI के लिए चंदा मांगा। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत-पाक मैच के खिलाफ बयान दिया। कइयों ने कहा-जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी से मेरा सवाल है कि क्या आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने का अधिकार नहीं है।

Arvind Kejriwal AAP
Arvind Kejriwal AAP

क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं

दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स मैच न दिखाएं। अगर ऐसा हुआ तो हम प्रदर्शन करेंगे। यह देश के साथ धोखा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि आतंक और व्यापार साथ नहीं चल सकते, तो फिर क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है? क्या देश की इज्जत से ज्यादा पैसा अहम है?

#WATCH | Kerala: Shiv Sena (UBT) burns Pakistani national flag in front of Thiruvananthapuram AG’s office in protest against India vs Pakistan match today in Asia Cup. pic.twitter.com/ZW9ELJqZNf

— ANI (@ANI) September 14, 2025

सांसद संजय राऊत ने कहा कि देशभक्त नागरिकों को सोशल मीडिया पर उन रेस्टोरेंट और क्लबों की जानकारी शेयर करनी चाहिए जहां भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच दिखाया जाएगा। पुणे में अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि यह विषय बोलने लायक नहीं है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय है कि भारत को पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। जब हमारे लोगों का खून बहा है, तो फिर उनसे खेल का क्या मतलब?

sunil gavaskar
sunil gavaskar

मैच खेलना सरकार का फैसला, प्लेयर्स कुछ नहीं कर सकते – गावस्कर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि मैच होना चाहिए। अगर मल्टीनेशन टूर्नामेंट है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। बायलेटरल सीरीज में नहीं खेलेगी, इसलिए अभी हम कहें, आप कहें या जो भी कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्लेयर्स और बीसीसीआई को वही मानना पड़ेगा जो सरकार कह रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: सरहद पार से नशा तस्करी की कोशिश नाकाम; हेरोइन समेत व्यक्ति गिरफ्तार
Next Article Blast in Punjab: पंजाब में फिर से धमाका, पांच दिनों में 5 धमाके से लोगों में दहशत का माहौल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.