DAV कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स में हुई झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

चंडीगढ़ः सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अकाली दल के छात्र संगठन SOI का बताया जा रहा है। इसमें दो गुट आपस में भिड़ रहे हैं। वीडियो में दोनों गुट एक दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। इस बारे चंडीगढ़ पुलिस को कोई सूचना नहीं है। पिछले दिनों 6 सितंबर को हुए पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबंधित कॉलेजों के चुनाव में डीएवी सेक्टर 10 में SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार जसनप्रीत सिंह ने प्रधान के पद पर जीत हासिल की थी। जबकि गौरव वर्मा जनरल सेक्रेटरी और प्रथम राणा जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में विजयी हुए थे। यह भी SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार थे।

डीएवी कॉलेज के बाहर पिछले दिनों हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (HSA) के छात्रों ने हंगामा किया था। यह छात्र नवनियुक्त जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम के एडमिशन को लेकर बवाल कर रहे थे। छात्रों की तरफ से स्कूल प्रशासन पर जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम को गलत तरीके से एडमिशन देने का आरोप लगाया गया था। छात्र संघ के किसी भी गुट की तरफ से पुलिस को इस लड़ाई झगड़े के बारे में सूचना नहीं दी गई है। मामले में चंडीगढ़ सेक्टर-3 के थाना प्रभारी जय प्रकाश का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो संबंधी कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दी जाएगी तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *