पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी चडोली में पकड़ा गया 

ऊना सुशील पंडित : थाना बंगाणा से टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक को पुलिस ने उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गांव चड़ोली से पकड़ लिया है। आरोपी युवक की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी थोथियांडा जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। ज़िक्र योग है कि ऊना व हमीरपुर क्षेत्र में विभिन्न चोरियों का आरोपी संदीप सिंह मंगलवार सुबह करीब चार बजे बंगाणा पुलिस स्टेशन के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकला था जो कि पुलिस रिमांड पर चल रहा था। जिसे पुलिस बड़ी मशक्कत से पकड़ने की कोशिश कर रही थी और जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी।जिसे 24 घंटे के भीतर गांव चडोली में पकड़ लिया गया।आरोपी संदीप के खिलाफ बंगाणा पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर जांच शूरु कर दी हैं।   मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि फरार हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *