महाविद्यालय बंगाणा में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ऊना/ सुशील पंडित :अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में एक दिवसीय छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सतेन्द्र कुमार ने की।  इस कार्यक्रम में एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.  इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।  इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को विशेष रूप से बताया गया कि फॉर्म कैसे भरना है और किन बातों का ध्यान रखना है.  नोडल अधिकारी प्रोफेसर अनिल शर्मा ने बताया कि अगला जागरूकता कार्यक्रम 17.10.2023 को राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित किया जाएगा।  इस अवसर पर प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफेसर नंद लाल, श्रीमती रंजना एवं श्रीमती रेणुका उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *