जालंधरः हाईवे पर 2 कारों की भयानक टक्कर, गाड़ियों के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हाईवे पर 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े गए। वहीं गाड़ियों के एयरबैग भी खुल गए। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी से टकरा गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी में टीचर सवार थी, जबकि दूसरी गाड़ी में कमांडर तैनात थी। मिली जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी का टायर भी फट गया है। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और कमांडर पहुंच गए है।

घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि एक की हालत गंभीर होते हुए दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि कमांडर जम्मू से लुधियाना की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल कमांडर कैप्टन बताया जा रहा है। जबकि दूसरी महिला वड़ा गांव की टीचर बताई जा रही है। जो इस घटना में हादसे का शिकार हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *