पंजाबः मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में एक की मौत 

फरीदकोटः जिले की ड्रीम सिटी कालोनी में मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों पक्षों में घर के आगे लगे बैंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक नौजवान का तेजधार हथियार से हमला कर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस हमले में बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है।  

मृतक की पहचान तजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ड्रीम सिटी कालोनी के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में घायल हुए लोगों का फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल में ईलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। 

घटना के बारे में फरीदकोट के एसएचओ गुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रीम सिटी में झगड़ा हुआ है। जब वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले 2 परिवारों के बीच घर के आगे रखे बैंच को लेरक लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *