Nursing Officer ने की सुसाइड, किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव

Written by

in

जोधपुरः नर्सिंग ऑफिसर द्वारा सुसाइड करने का दुखद मामला सामने आया है। अपने दोस्त से बात करते हुए अधिकारी ने पहले सुसाइड की धमकी दी और बाद में फंदा लगाकर जान दे दी। दोस्तों ने कॉल कर जानकारी उनके परिजनों को दी और मौके पर पहुंचे। मकान मालिक के साथ कमरा खुलवाकर देखा तो नर्सिंग ऑफिसर अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते बासनी एसएचओ नितिन दवे ने बताया कि जोधपुर के बासनी थाना इलाके के सांगरिया फांटा क्षेत्र में 30 मार्च की दोपहर 3 बजे डिंपल चितारा (28) मूल निवासी गुजरात के मेघाणी नगर, असारवा अहमदाबाद जो जोधपुर एम्स नर्सिंग अफसर के पद पर थी, ने सांगरिया फांटा के किराए के मकान में फंदा लगा लिया। परिजनों को सूचित कर शव को फंदे से उतारा गया। इसके बाद 31 मार्च को परिजन गुजरात से यहां आए। पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता राजू भाई की ओर से केस दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच SDM कर रहे हैं।

एसएचओ ने बताया कि अभी तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने सुसाइड करने की धमकी दी। इसके बाद दोस्त ने तुरंत कॉल कर उसकी सहेलियों को इसकी जानकारी दी। सहेलियों और मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले डिंपल की शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति से अलग रह रही थी। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *