पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, कांग्रेसी नेत्री के घर हुआ डबल मर्डर, देखें वीडियो

श्री आनंदपुर साहिब : सब डिवीजन श्री आनंदपुर साहिब अंतर्गत नूरपुर बेदी में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। देर रात करतारपुर गांव में कुछ लोगों ने कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक समिति सदस्य भोली देवी के घर पर हमलावारों ने गोलियां चला दी। इस घटना में भोली देवी के पति कर्मचंद व उनकी भाभी गीता की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। मौके पर पंहुची पलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फिलहाल गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि जब तक इस वारदात के आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा। उधर, नुरपुर बेदी पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ नाम सहित जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि कुछ लोगों को राऊंडअप कर जांच में शामिल करने की जानकारी भी मिल रही है। उधर मौके पर पंहुचे डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि मामला आपसी रंजिश का है और इस मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *