पंजाबः आप विधायक की पटवार खाने में रेड, गेट फांदकर घुसे पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

लुधियानाः आप विधायक गुरप्रीत गोगी की पटवारखाने में पुलिस के साथ रेड की गई। इस दौरान पुलिस गेट फांदकर अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने गेट का दरवाजा खोला, लेकिन उसके बाद पटवारखाने के अंदर दरवाजे खड़कराए गए। हैरानी की बात यह है कि अंदर काफी समय तक कोई कर्मी नहीं मिला, लेकिन गेट अंदर से लगे हुए थे। कहा जा रहा है कि पड़ोसियों ने जानकारी दी थी पटवारखाने में 5 से 6 लोग अंदर है।

जिसके बाद काफी मशक्त के बाद अंदर से कुछ लोगों को काबू किया गया। इस दौरान व्यक्तियों की जेब से पैसे और अन्य सामान बरामद किया गया। आप विधायक की रेड के दौरान हड़कंप मच गया। जब इस मामले को लेकर आप विधायक ने युवक से पैसों को लेकर पूछताछ की तो वह कहने लगा कि गांव से लेकर आया। आप विधायक ने कहा गांव से 20 हजार रुपए गांव के कहां से लेकर आया है। वहीं एक पीड़ित ने कहा कि उसे फर्द नहीं मिल रही थी।

इस दौरान मिंटा नामक पर आरोप लगाए कि 19 हजार देने के बाद उसके काम किए गए। आप विधायक ने जब एक अन्य से बात की तो उसने कहा कि उक्त लोगों ने उन्हें यह कहा था कि पटवारी आकर दरवाजा खोलेंगे। जब आप विधायक ने कहा कि तुम्हें किडनैप किया था क्या? तो उक्त व्यक्ति ने किडनैपिंग के मामले से मना कर दिया। इस दौरान आप विधायक ने मौके से 4 लोगों को काबू किया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि जब आप विधायक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने साथ उक्त लोगों को दरवाजे खोलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने दरवाजा खोलने से मना कर दिया था। वहीं आप विधायक गोगी द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान ने चारों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *