पंजाब : सीवरेज में गिरा जोमैटो ब्वॉय, देखें वीडियो

लुधियाना : नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जोमैटो कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय बाइक सहित 10 फीट गहरे सीवरेज में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। कड़ी मुश्क्कत के बाद बाइक को रस्से डालकर सीवरेज से निकाला गया। बाइक चालक के मुंह और नाक में गंदा पा घुस गया। पीड़ित तनिष्क ने बताया कि वह जोमैटो चालक है। जागीरपुर रोड मेहरबान चुंगी से रात 11.30 बजे गुजर रहा था। अचानक से उसका बाइक सीवरेज में गिर गया। राहगीर लोगों ने उसे सीवरेज से बाहर निकाला। उसको बाहर निकालने के लिए लोगों ने रस्सा मंगवाया।

कड़ी मुशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला गया। पी़ड़ित ने बताया कि उसके काफी चोटें भी आई है। तनिष्क मुताबिक गांव में सड़क की हालत इतनी खस्ता है, कि आए दिन रोजाना हादसे हो रहे है। इस संबंधी कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह चौहान ने बताया कि सैनीटेशन विभाग द्वारा सड़क पर सीवरेज सफाई का काम चल रहा है। लेकिन बड़ी लापरवाही है कि सड़क पर सीवरेज को खुला छोड़ा गया है। आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है। जोमैटो चालक को चोटें आई और उसका बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए, तांकि लोग हादसों का शिकार न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *