जालंधर : पुलिस ने किशनपुरा में रेड के दौरान 6 से 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

लाखों की नकदी की बरामद

जालंधर : थाना रामा मंडी की पुलिस ने किशनपुरा इलाके में 6 से 7 जुआरियों को लाखों रुपए की नगदी के साथ रेड के दौरान गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों किशनपुरा की एक कॉलोनी में घर में छुपकर जुआ खेल रहे थे। जिसके बाद मौके पर जाकर पुलिस ने सभी को जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। थाना रामा मंडी के एसएचओ राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किशनपुरा के अधीन बलदेव नगर में एक घर में जुआ खिलाया जाता है। जिसके बाद आज जब उन्होंने वहां पर जाकर रेड की तो उन्होंने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो लोगों को जांच के दौरान निर्दोष पाया गया। जिन्हें कुछ ही समय में छोड़ दिया जाएगा। बाकी पांच लोग जुआरी हैं। जिन पर आगे की जांच की जा रही है।

एसएचओ अरोड़ा ने आगे बताया कि सभी जुआरी बलदेव नगर के निवासी हैं। जिनकी पहचान अमित कुमार शर्मा, सुभाष, सतीश कुमार, कवि, दीक्षित के रूप में हुई है। सभी जुआरीयों से अलग-अलग धनराशि बरामद की गई है। अभी तक सिर्फ ₹100000 तक की नगद राशि का ही पता चल पाया है। पुलिस की ओर से वहां के पार्षद के रिश्तेदार की गिरफ्तारी को नकारते हुए राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों में कोई भी वहां के पूर्व पार्षद का रिश्तेदार है। सभी आरोपियों को थाने में लाया गया है, अभी इनकी जांच जारी है। जल्द ही सारी जानकारी मीडिया के साथ सांझी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *