ऊना/ सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे ज़िला ऊना से 493 विद्यार्थियों ने विभिन्न केंद्रों में पहुँचकर प्रतियोगिता में भाग लिया। यह परीक्षा जिला ऊना के 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। जहाँ छात्र- छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस परीक्षा मे कुल 100 प्रश्न पुछे जाने थे। जिस के लिए सभी को 90 मिनट का समय दिया गया था। आपको बताते चलें की यह परीक्षा पुरे हिमाचल प्रदेश के सभी ज़िलों मे होनी तय हुई थी। कोविड-19 महामारी के बाद ये परीक्षा पुनः शुरू गई है।
Leave a Reply