जालंधरः महिला का आरोप, सास और ननद ने लगाई आग, झुलसा मुंह

जालंधर, ENS: महानगर के देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव जौहला में महिला में सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित महिला के अनुसार सास और ननद ने मिलकर उससे मारपीट कर जलाने की कोशिश की। इस हादसे में महिला के मुंह का एक हिस्सा बुरी तरह से जल गया। घटना के बाद तुरंत महिला को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
इस हादसे में घायल पिंकी ने कहा कि वह लुधियाना की रहने वाली है। उसकी जालंधर के सुखविंदर नामक युवक के साथ लव मैरिज हुई है। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने उसे फोन कर जालंधर बुलाया था। जिसके बाद वह पति से मिलने के लिए वह जौहला गांव पहुंची थी।

पीड़िता का आरोप है कि उसने घर पहुंच कर जब सास के पांव छुए तो सास और ननद दोनों ने मिलकर महिला के कपड़े को आग लगा दी। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ मौजूद पारिवारिक सदस्यों उसे घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में उसका मुंह बुरी तरह से झुलस गया। पिंकी ने कहा कि वह लुधियाना में बातौर ब्यूटीशियन काम करती है। करीब साढ़े पांच साल पहले जालंधर के रहने वाले सुखविंदर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों लिव-इन में आ गए। 5 साल पहले दोनों की शादी हो गई थी। मगर सास और ननद इस शादी से खुश नहीं थी, जिसके चलते आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। वहीं इस मामले की सूचना देहात पुलिस को दे दी गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *