नेशनल हाईवे पर नशे में धुत स्कॉर्पियों चालक कहर, कर्मी को मारी टक्कर, देखें CCTV

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्कॉर्पियो के चालक द्वारा टोल प्लाजा के कर्मचारी पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटनाक्रम के तहत अंबाला हाईवे स्थित सरसावा टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार एक चालक द्वारा तेज रफ्तार अनियंत्रित गाड़ी से टोलकर्मी को टक्कर मार दी गई।

हादसे में टोल कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हालत गंभीर होने के चलते कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को पड़ लिया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *