जालंधरः एक्शन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, फेरबदल के बाद एंटी नारकोटिक सेल को किया खत्म

जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। 2 दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर ने डिपार्टमेंट में बड़े स्तर पर फेरबदल किया था। वहीं अब सीपी स्वप्न शर्मा ने एंटी नारकोटिक सेल को भी खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसकी जगह पर शहर में नया क्राइम ब्रांच बनाई जाएगी। इसका ऑफिस जालंधर सिटी के थाना डिवीजन नंबर-5 में रखा जाएगा। थाना-5 के दूसरे गेट से क्राइम ब्रांच की एंट्री रखी जाएगी। बता दें कि इससे पहले एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ही थी।

मगर उक्त विंग रद्द होने के बाद उन्हें ही क्राइम ब्रांच का चार्ज दिया जाएगा। विंग के सभी मुलाजिमों को भी क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया जाएगा। बता दें कि क्राइम ब्रांच विंग शहर के में नशे तस्करों, हथियार तस्करों सहित शहर की अन्य गतिविधियों पर नजर रखेगा। बता दें कि इससे पहले पुलिस कमिश्नर शर्मा ने इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW ), एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पीओ स्टाफ विंग को पहले ही पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया था। इन विभागों में तैनात 50 से ज्यादा मुलाजिमों को थानों में शिफ्ट कर दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *