जालंधरः DC ऑफिस जाने से पहले पढ़ें अहम खबर, ​​​​​​​रजिस्ट्रियों सहित 42 डिपार्टमेंट्स का काम बाधित

जालंधर, ENS: अगर आप भी जरूरी काम के लिए डीसी ऑफिस जा रहे है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, डीसी ऑफिस के कर्मचारी पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अब कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल का समय बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अब 6 दिसंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। वहीं सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी के चलते आम जनता का काम प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते पिछले 17 दिनों से लोग परेशान हो रहे है।

कर्मचारियों का कहना है कि वह पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर काफी समय से सरकार से गुहार लगा रहे है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान ना दिए जाने के कारण अब उन्होंने अपनी हड़ताड़ का समय और बढ़ा दिया है। जिसके कारण अब 6 दिसंबर तक डीसी ऑफिस के कई काम बाधित रहेंगे। गौर हो कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में 42 विभागों के वर्कर्स शामिल हैं। आज सभी कर्मचारी हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खजाना ऑफिस के सामने सड़क पर बैठेंगे। सभी कर्मचारियों ने 10 बजे इकट्ठे होने का समय रखा है। बता दें कि करीब 17 दिन से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। वहीं साथ ही सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *