Election Result 2023: इन 3 राज्यों में BJP जीत की ओर अग्रसर, तेलंगाना में कांग्रेस ने KCR को दी पटखनी

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले  छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी पर फिर से लोग विश्वास जताते हुए दिख रहे हैं इसके अलावा तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (KCR) की भारत राष्ट्र समिति को लोग नकाराते हुए दिख रहे हैं

यहां कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करते हुए दिख रही है चुनाव आयोग के दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में  बीजेपी 54 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा अन्य के उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।  मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी 230 सीटों में 159 पर आगे चल रही है तो एक सीट जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस 68 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *