पंजाबः हमलावारों ने जिम ट्रेनर को मारी गोली, घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला शिमलापुरी इलाके से सामने आया है। जहां जिम ट्रेनर पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक गोली जिम ट्रेनर के पैर पर लगी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मनदीप नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह कोहली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति जिम बंद करने के बाद दोस्त के साथ कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान हमला किया गया। 

कुलदीप सिंह ने कहा कि उसकी गिल नहर के पास जिम है। वह मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त बाबा के साथ कार में सवार होकर घर जा रहा था। लोहारा पुल के पास बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें घेर लिया। जब वह कारण पूछने के लिए नीचे उतरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। वह कार में झुक कर खुद को बचाने लगा। बावजूद इसके एक गोली उसके पैर पर लग गई।कुलदीप ने कहा कि हमलावरों ने करीब 5 से 6 गोलियां चलाई। पहले उसने नहीं पता चला कि उसे गोली लगी है। बदमाश भाग गए तो उसके पैर से खून निकलता हुआ दिखाई दिया। दोस्त बाबा उसे अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने शिमलापुरी पुलिस को सूचना दी। कुलदीप ने कहा कि पुरानी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। आरोपियों को वह नहीं जानता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *