डॉक्टर, पत्नी और 2 बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, 2 बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद सुसाइड कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रेल कोच फैक्ट्री में तैनात डॉक्टर, उनकी पत्नी और 2 बच्चों का शव उनके सरकारी आवास से बरामद हुआ है। पता चला है कि डॉक्टर डिप्रेशन के मरीज थे। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर पहले बेहोश किया है, उसके बाद सिर पर हमला करके उनकी हत्या की है। उसके बाद खुद की नसों को काटने का प्रयास किया। सफल न होने पर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डॉक्टर, उनकी पत्नी और 2 बच्चों का शव मिला है। 

डिप्रेशन में थे डॉक्टर

रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी के अनुसार मृतक डॉक्टर नेत्र विशेषज्ञ थे। वह डिप्रेशन से पीड़ित थे। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि मृतक डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों (एक बेटी और एक बेटा) के शव को बरामद कर लिया गया है। बेटे की उम्र करीब 5 साल थी जबकि बेटी की उम्र करीब 13 साल की थी। 

डॉक्टर के सहयोगियों ने पुलिस को दी सूचना

एसपी ने बताया कि डॉक्टर रेल कोच फैक्ट्री में कार्यरत थे। वह पिछले दो दिन से दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्हें अंतिम बार रविवार को देखा गया था। संपर्क नहीं हो पाने के बाद जब डॉक्टर के सहयोगी उनके घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर लोग घर के अंदर गए तो पूरे परिवार के शव पड़े दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जांच में यह बात सामने आई है कि डॉक्टर ने पहले अपने बच्चों और पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद की नस काटने का प्रयास किया। जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे ही। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *