डॉक्टर ने मरीजों को लगा दिया गलत इंजेक्शन, मौ’त

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अस्पताल की लापरवाही से दो मरीजों की जान चली गई। मृतकों में एक युवक और एक महिला शामिल हैं। मृतकों के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला नवी मुंबई के कोपर खैरने स्थित आकाशदीप अस्पताल का है। मृतकों को 2 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दोनों मरीजों की अस्पताल में सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी मौ’त हो गई। उन्हें एक इंजेक्शन दिया गया था। 

दोनों मरीजों का हुआ था ऑपरेशन

परिजनों का कहना है कि एक महिला के पेट का ऑपरेशन हुआ था और एक युवक का बवासीर का ऑपरेशन हुआ था। इंजेक्शन लगाने के बाद दुर्भाग्यवश उनकी मौ’त हो गई। आरोप है कि दोनों की मौत गलत इलाज के कारण हुई है।

डॉक्टर को अरेस्ट करने की मांग

मृतकों के परिजनों ने पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की तरफ से भी उनको कोई सहयोग नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *