पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 4 किलो हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

जांच में खुलासाः जेल में बंद व्यक्तियों के जरिए चल रहा था नेटवर्क

लुधियानाः पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसटीफ पुलिस ने इस मामले में साढ़े 4 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि जेल में बंद 2 व्यक्तियों के जरिए यह नेटवर्क चल रहा था। जिनकी अब पुलिस द्वारा जांच की जाएंगी। एसटीएफ की टीम ने आरोपी से 4.5 किलो हेरोइन, 1 लाख 40 हजार रुपये की ड्रग्स और होंडा सिटी कार बरामद की है। 

मामले की जानकारी देते हुए एआईजी एसटीएफ स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसटीएफ लुधियाना रेंज की टीम ने डीएसपी दविंदर चौधरी और इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह की अगुवाई में इस नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई में हरमनदीप सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े चार किलो अफीम बरामद की है। इस मामले में 377 एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कार खरीदने-बेचने का भी कारोबार करता है और पिछले एक साल से इस अवैध कारोबार में लिप्त था।

इस मामले में आरोपी के साथ इस नेटवर्क में जुड़े उक्त 2 व्यक्ति लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेल में फोन के जरिए आरोपी की बात होती थी। इसी के साथ उक्त कुछ व्यक्ति बाहर भी है, जो इसके साथ नशे के नेटवर्क में जुड़े हुए है। उक्त आरोपी होलसेल और रिटेल दोनों में नशा सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि भारी मात्रा में बरामद की गई हेरोइन बॉर्डर पार से आई लगती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की भी जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *