Punjab News: तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 3.50 करोड़ की संपत्ति की ज़ब्त, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। इस दौरान जहां उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वहीं उनकी संपत्तियों को ज़ब्त भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 3 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति ज़ब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी मोगा के निर्देशों के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी के चलते थाना कोट ईसे खां के गांव दौलेवाला में 2 नशा तस्करों में से अर्शदीप सिंह की संपत्ति 1 करोड़ 19 लाख रुपये की है, वहीं सुखजीत सिंह की कुल संपत्ति 2 करोड़ 2 लाख रुपये की ज़ब्त की गई। इसके अलावा कोट ईसे खां के ही निवासी संदीप सिंह की 32 लाख 6 हजार, गुरजंट सिंह की 11 लाख 28 हजार, गुरचरण सिंह की 37 लाख 80 हजार और गुरविंदर सिंह की 66 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति को ज़ब्त किया गया। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बनती है। इन सभी नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, डीएसपी रमनदीप सिंह ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे नशा बंद कर दें, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *