Punjab News: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रॉलियां, जेसीबी सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में अवैध खनन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 2 अलग-अलग मामलों के पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिसने आरोपियों के कब्जे से 6 ट्रॉलियां, एक जेसीबी, एक ऑल्टो कार बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना धर्मकोट और कोट इसे खां की पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 3 आरोपी अभी फरार चल रहे है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव दौलेवाला में अवैध खनन का काम चल रहा है। पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड की, जहां 3 ट्रॉलियां बरामद की गई। इसमें एक रेत से भरी हुई थी और दो खाली ट्रॉलियां थीं।

वहीं एक जेसीबी मशीन और एक ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में थाना धर्मकोट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सतलुज दरिया से मोगा की ओर आ रही 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आज उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और बाकी उनके साथियों पर रेड कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *