पंजाबः ड्यूटी दौरान ASI की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौ’त

मोगाः पंजाब पुलिस के कर्मचारी एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नायब सिंह के रूप में हुई है। नायब सिंह प्रभारी चौकी दीना साहिब पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, एएसआई नायब सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। एएसआई नायब सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 2:30 बजे उनके गांव समालसर में किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *