ममता हुई शर्मसार : मां बनने के बाद महिला ने नवजात को फेंका कूड़ेदान में, गिरफ्तार

नई दिल्ली : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नवजात को जन्म देने के बाद उसे कूड़े में फेंकने के बाद उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवजात बच्ची की मौत हो गई है। आरोपी महिला को धारावी से गिरफ्तार किया गया है वहीं महिला ने कहा कि बिना शादी के मां बनने की वजह से उसने ऐसा किया था महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला को अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 साल की एक महिला को मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में अपनी नवजात बच्ची को कूड़ेदान में फेंकने को लेकर गिरफ्तार किया गया है

उन्होंने बताया कि एक सफाई कर्मचारी को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल के शौचालय में कूड़ेदान में बच्ची मिली और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अधिकारी ने कहा महिला ने बिना शादी मां बनने के बाद बदनामी से बचने के लिए यह कदम उठाया था आसपास के सीसीटीवी फुटेज में महिला को शौचालय के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया था 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *