प्रेमिका को पहले मिलने बुलाया, फिर की ह’त्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली : गुजरात के सूरत से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया और बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कीसीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लंबे घुंघराले वाला एक शख्स लिफ्ट में बुर्का पहने एक लड़की के साथ आता हैफिर दोनों लिफ्ट से दसवीं मंजिल पर पहुंचते हैदूसरे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा कि युवक लड़की को दसवीं मंजिल से धक्का दे देता है

जांच के दौरान पुलिस को पता चाल कि युवती जूनेद नूर मोहम्मद नाम के युवक से मिलने उसके घर आई थी बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर पर हुई थीफिर इनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुएदोनों का किसी बात पर विवाद हो गया था जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दीइस मामले पर एसीपी बीएम चौधरी ने बताया कि एक लड़की को दसवीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला गया। यह घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी जुनेद नूर मोहम्मद का संपर्क लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर हुआ था। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *