झोपड़ियों में आग लगने से 2 बच्‍चों समेत जिंदा जली मां, देखें वीडियो 

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रवासी मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक महिला और उसके नवजात बेटे समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की पुष्ठि की है। उन्‍होंने बताया कि हरोली क्षेत्र की कैलुआ गांव में शनिवार रात आग लग गई। 

उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुमित्रा देवी (25), उसका नौ महीने का बेटा अंकित और 5 साल की बच्ची नैना आग की चपेट में आ गई। इसके कारण तीनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवी के पति विजय शंकर (25) घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *