ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के ब्रह्मदेव मन्दिर कमेटी द्वारा श्रीमद भागवत कथा के सम्पन्न होने पर एक दिवसीय धार्मिक टूर के लिए बुधवार को करीब 51 भक्तों का जत्था रवाना हुआ। कथा आयोजिक हंसराज बर्ज़ाता, ज्योति बर्ज़ाता अंकुश बर्ज़ाता ने श्रीमद भागवत कथा में सम्पूर्ण सहयोग देने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। बही सभी सदस्यों को एक दिवसीय टूर ले कर गए। सवसे पहले माता नैनादेवी के दर्शन करेंगे। उसके बाद बाबा गरीब नाथ मंदिर फिर गोबिंद सागर झील का लुफ्त उठाएंगे। बही यात्रा संयोजक आदित्य शर्मा ने कहा कि माता नैनादेवी मन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी सदस्यों को मन्दिर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। जो हमारे लिए बड़े गर्ब की बात है। इस मौके पर शिव कुमार बर्ज़ाता, सुमन वर्ज़ाता, विबेक वर्ज़ाता ,हरीश वर्ज़ाता, राम नाटक क्लब हटली के निदेशक विपन साजन, गोपाल वोहरा, मंगत राम हलवाई, बबीता ठाकुर, मधु बोहरा, अंबिका वर्ज़ाता आदि दर्जनों गणमान्य सदस्यों ने माता नैनादेवी का आशीर्वाद लिया।
Leave a Reply