यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, 15 की मौ’त, कई घायल

प्राग: सेंट्रल प्राग के विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी की अंधाधुंध गोलीबारी में 15 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि गोली चलाने वाला चार्ल्स विश्वविद्यालय के कला संकाय का छात्र था। हमलावर का शव भी इलाके में मिला है। चेक राजधानी के जन पलाच स्क्वायर पर चार्ल्स यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार को फायरिंग की घटना हुई। हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया। चेक सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी का संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से नहीं है।

चार्ल्स विश्वविद्यालय की इमारत में गोलीबारी के बारे में गृहमंत्री विट राकुसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इस अपराध का अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से कोई संबंध है।’ चेक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘शूटर को ढेर कर दिया गया है। फिलहाल, पूरी इमारत को खाली कराया जा रहा है। घटनास्थल पर कई लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।’ पुलिस ने कहा, ‘शुरुआती जानकारी के आधार पर हम पुष्टि कर सकते हैं कि घटनास्थल पर मृत और घायल लोग हैं। प्राग के ओल्ड टाउन में पूरे चौराहे और आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया। लोगों से घटनास्थल से दूर और घर के अंदर रहने का आग्रह किया गया है।’ प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने देश के पूर्व की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया कि वह प्राग के लिए निकल चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *