पंजाब से बड़ी खबरः ऑटो चालक ने लड़की को किडनैप कर साथियों सहित किया Gangrape

लुधियानाः शिमलापुरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक ने युवती को गिल गांव छोड़ने के बहाने किडनैप कर लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक लड़की को कैंड नहर के नजदीक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। फिर से चलते ऑटो से फैंक कर फरार हो गए। इस घटना के बाद हर तरह दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस और उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। उन्होने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द इस मामले में प्रैसवर्ता कर पुलिस के उच्चाधिकारी खुलासा कर सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *