जालंधर: पंजाब में ट्रक चालकों द्वारा तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन, देखे वीडियो

लोगो को पेट्रोल और डीज़ल की हो सकती है दिक्कत

लुधियाना: जिले में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों द्वारा अब पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस एवं ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए नए कानून के विरोध में विभिन्न ड्राइवर एसोसिएशनों द्वारा पंजाब भर के तेल डिपुओ पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है जिसके कारण राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं और मंगलवार तक 100 फीसदी सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने की संभावना बनी हुई है l ऐसे में तेल की सप्लाई नहीं मिलने के कारण पंजाब भर में वाहनों का चक्का जाम हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा देश भर में बस व ट्रक के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना के दौरान किसी व्यक्ति की होने वाली मौत में आरोपी ड्राइवर को 10 वर्ष की सजा व 7 लाख रुपए तक का जुर्माना करने संबंधी कानून पारित किया गया है। जिसके विरोध में ड्राइवर भाईचारे द्वारा पंजाब में संगरूर, जालंधर, बठिंडा आदि तेल रिफाइनरियों के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। अब ऐसे में तेल डिपुओ से पेट्रोल एवं डीजल की गाड़ियों की एंट्री व निकासी लगभग बंद हो चुकी है, जिसका असर राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर दिखाना शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि पंजाब भर की विभिन्न ड्राइवरो एसोसिएशनों द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है जिसमें वह केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कानून में शोध करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *