जालंधरः ठंड के चलते व्यक्ति की मौ+त

जालंधर, ENS: कोहरे के कहर से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं कंपकंपाती ठंड में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शंकर निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रामराज ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। आज उसे राहगीर ने सूचना दी कि उसके भाई का शव ईश्वर नगर में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। रामराज ने बताया कि घटना स्थल पर जब उसने जाकर देखा तो भाई का शव पड़ा हुआ था। रामराज ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई भजनलाल ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *