कुटलैहड़ के स्कूल बने राजनीति का अड्डा : मास्टर रमेश

ऊना/सुशील पंडित :स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं लेकिन बच्चों के भविष्य को अनदेखा करते हुए कुटलैहड़ के स्कूलों को राजनीतिक अड्डा बनाया जा रहा है। कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बयान दिया है। मास्टर रमेश ने कहा है कि फरवरी का माह बीतने को आया है परंतु विधायक द्वारा अपने सत्ता बल का उपयोग करते हुए स्कूलों में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करवाकर राजनीतिक भाषणबाजी की जा रही है। कुटलैहड़ में विद्या के मंदिर केवल राजनीति का अड्डा बनकर रह गए हैं। विधायक महोदय को अपनी राजनीति चमकाने के लिए स्कूलों का सहारा लेना शोभा नहीं देता और शायद अन्य स्थानों पर जनता उन्हें बुलाना नहीं चाहती इसलिए वे इस प्रकार के आयोजन करवा रहे हैं।

मास्टर रमेश ने कहा कि मार्च में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं और इस तरह के आयोजनों से उनकी पढ़ाई पर गलत असर पड़ रहा है। मण्डल महामंत्री ने कहा कि स्कूल प्रशासन व अध्यापकों पर दबाव बनाकर मोमेंटो माफिया से लाखों के मोमेंटो ख़रीदवाये जा रहे हैं और smc के लाखों रुपये का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शायद विधायक को शिक्षा की समझ नहीं है इसीलिए इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं या फिर जब समय था तब वे स्कूल नहीं जा सके होंगे और अब अपनी स्कूल जाने की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। लेकिन इस प्रकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ और पैसे का दुरुपयोग तर्कसंगत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा मंडल स्कूलों में चलाई जा रही इस ओछी राजनीति की निंदा करता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करता है कि तुरंत प्रभाव से इन महीनों में आयोजित किये जा रहे ऐसे वार्षिक उत्सवों पर रोक लगाएं जिससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *