सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान, दिवालिया हालत में सरकार, राज्य के हालत नाजुक: दविंदर भुट्टो

Written by

in

कुटलैहड़ भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले भाजपा नेता,सुक्खू सरकार से हर वर्ग दुःखी

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में संबोधन पर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है और जनता का विश्वास खो चुकी है। भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोलते हुए भुट्टो ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, और इससे प्रदेश का हर वर्ग—किसान, युवा, व्यापारी, कर्मचारी—सभी बेहद दुखी और हताश हैं।

दविंदर भुट्टो ने दावा किया कि उन्होंने खुद 14 महीनों तक इस सरकार का हिस्सा बनकर अंदरूनी कामकाज को नजदीक से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर भ्रष्टाचार चरम पर है और नीतियों में पारदर्शिता का अभाव है। भुट्टो ने कहा, “सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोग जनहित से ज़्यादा अपने निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दे रहे हैं। विकास के नाम पर जनता को केवल भ्रमित किया गया है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सरकार ने जो वादे चुनाव से पहले किए थे, उन्हें पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। विशेष रूप से युवाओं को रोजगार देने, किसानों की आय बढ़ाने और महंगाई पर काबू पाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने सुक्खू सरकार को ‘कागज़ी सरकार’ बताते हुए कहा कि जमीन पर कोई विकास कार्य नजर नहीं आता। भुट्टो ने यह भी कहा कि प्रदेश का वित्तीय प्रबंधन चरमराया हुआ है, और सरकार कर्ज़ के सहारे चल रही है। “प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के बजाय यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है उन्होंने कहा कि भाजपा इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि जनता अब विकल्प चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही प्रदेश को स्थिरता, विकास और ईमानदार शासन दे सकती है। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई और भाजपा के समर्थन में एकजुट होने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *