2 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया बर्खास्त

Written by

in

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2 सरकारी कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, आतंकवादी संबंधों के चलते 2 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश सरकार के 2 कर्मचारियों, वरिष्ठ सहायक इश्तियाक अहमद मलिक और सहायक वायरलेस ऑपरेटर बशरत अहमद मीर को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बर्खास्त कर दिया गया।

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान गांव जोफर में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इलाके में 2-3 आतंकियों के होने की सूचना है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *