ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 7 घायल

अमेरिकाः आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आती रहती हैं। अमेरीका मेंगोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार फायरिंग के मामले यहां सामने आ रहे हैं, जिसमें आए दिन कई लोगों की जान जा रही है। अमेरिकी पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार एक बार फिर अमेरिका के मियामी में शनिवार तड़के ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य जख्मी हो गए। इस घटना में सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना प्रापत हुई है। वहां सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बंदूकधारी मारा गया।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *