आरोप: नक़ली दस्तावेज लगा सीआरपीएफ में की नौकरी, रिटायरमेंट के बाद भी ले रहा लाभ, मामला दर्ज 

ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में एक व्यक्ति द्वारा नकली दस्तावेज लगाकर सीआरपीएफ में नौकरी की और रिटायरमेंट के बाद भी लाभ लिया जा रहा है जिसकी शिकायत मिलने पर थाना सदर ऊना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राम कुमार कपिला  निवासी संतोषगढ ने आरोप लगाया और अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि प्रमोद कुमार निवासी संतोषगढ ने नकली जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज देकर सीआरपीएफ की नौकरी हासिल की व रिटायरमेंट के बाद पेंशन व अन्य सारे बेनिफिट ले रहा है I इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *