आईएसबीटी में बस की चपेट में आई 55 वर्षीय महिला, पीजीआई रैफर

ऊना /सुशील पंडित : हिमाचल के ऊना आईएसबीटी में एक महिला पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आ गई । घटना में महिला का एक पांव बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल हालत में महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। घायल महिला की पहचान 55 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी हरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, अप्पर बसाल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती देवी बुधवार सुबह ऊना सामान लेने आई थी। इसी दौरान आईएसबीटी में बस से उतरने के बाद महिला पंजाब रोडवेज बस संख्या (पीवी 65 एटी 2916) की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की टांग फेक्चर हो गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *