राज्य सरकार में आज जो अस्थिरता का माहौल,इसके लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेदार : भुट्टो

न हम गद्दार, न गद्दारी हमारे खून में, हमारा उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना 

ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने बिकास का एक एजेंडा तैयार करके पांच वर्ष के विधायक के रूप में शपथ ली थी। और जब एक काम के लिए बार बार सरकार के मुखिया को बोलना पड़े और जनता के काम न हों। तो उससे बेहतर है कि बीच में ही उस सरकार को छोड़ दो ताकि अपने विस क्षेत्र में जनता की डांट और फटकार से बच सकें। आज राज्य सरकार के क्या हालात बन गए है यह भी राज्य की जनता से छिपा नहीं है यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व में विधायक रहे देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के कुरियाला, झंबर,डंगेड़ा में जन संबोधन में कहे।

देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि अगर श्री अयोध्या श्री राम मंदिर, धारा 370 तीन तलाक के लिए हमने गद्दारी की है तो फिर हम गद्दार ही सही। भुट्टो ने कहा कि जब राज्य सभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बरावर मत हुए थे तो राज्य सरकार अपने प्रत्याशी को जीता लेती। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में न कोई हमारा काम किया गया। और न ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए कोई योजना और धन स्वीकृत किया गया। भुट्टो ने कहा कि विधायक निधि और नाबार्ड से जो हमें धन मिला। उसमें से छः करोड़ हमने चप्लाह सड़क के लिए 15 करोड़ पंचायतों में पानी को सुचारू रूप देने के लिए और दस करोड़ हमने झंवर सड़क निर्माण के लिए दे दिए। और जो विधायक निधि के पैसे मिले, उसे हमने पंचायत के बिकास कार्यों के लिए लगा दिया। भुट्टो ने कहा कि हम विधायक की सैलरी लेने के लिए विधायक नहीं वने थे।

हमें जनता ने बिकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए चुना था। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने पूर्व जयराम ठाकुर की सरकार में कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर के पांच वर्ष का कार्यकाल देखा था कि उसमे किस प्रकार बिकास हुआ है। भुट्टो ने कहा कि पूर्व में सरला शर्मा, राम नाथ शर्मा,रामदास मलांगड़ और पूर्व में मंत्री रहे बिरेंद्र कंवर के कार्यक्रम में कुटलैहड़ में बिकास कार्यों को देखा हैं और उनकी कोई न कोई उपलब्धियां रही है। लेकिन 14 माह के कार्यकाल में क्या बिकास हुआ। एक काम के लिए सौ चक्र सी एम ओ ऑफिस लगाने पढ़ते थे।

लेकिन काम फिर भी नहीं होता था। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार का मुखिया हमारी बात सुनता और कुटलैहड़ की जनता के काम होते तो आज यह स्थिति उत्पन नहीं होती। आज जो राज्य सरकार के हालात है। इसकी जिम्मेदार सरकार खुद है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,स्थानीय उपप्रधान जीवन शर्मा,जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुषमा ठाकुर,भाजपा नेत्री संतोष सैनी व अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश और हिमाचल में केवल मोदी लहर है। और इस लहर में कांग्रेस पार्टी के तंबू उखड़ जाएंगे। राज्य की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा भारी बढ़त से जीत हासिल करेंगी। और राज्य के सभी उप चुनावों में भी भाजपा की ही जीत होगी। भुट्टो ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस का घोषणा पत्र और दस गारंटिया ही ले डूबेगी। क्योंकि 15 माह के कार्यकाल में कितनी बहनों को प्रति माह 1500 खाते में आए है। यह प्रश्न हर महिला कांग्रेस के नेताओ से पूछेगी।      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *