राज्य भाजपा महिला मोर्चा ने देवेंद्र भुट्टो के लिए कुटलैहड़ में किया प्रचार

ऊना/सुशील पंडित :राज्य में 22 लाख महिलाएं सीएम साहब से पूछ रही कि आखिर कब प्रति माह हमें 15 सौ रुपए की सौगात मिलना शुरू होगी। और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री बजीर महिलाओं के प्रश्न का उत्तर देने की बजाए सभाओं से भाग रहे है। राज्य भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष बंदना योगी ने कुटलैहड़ के कुरियला,झबर आदि पंचायतों में जन संपर्क दौरान भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करके समर्थन की अपील की। बंदना योगी ने कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ईमानदार ऊर्जावान कर्मठ भाजपा के कार्यकर्ता है। और बीते 14 माह का विधायक का कार्यकाल देवेंद्र भुट्टो का जनता ने देख लिया है। स्वच्छ छवि के नेता देवेंद्र भुट्टो को दोबारा इतनी बढ़त से विधायक बनाए कि हिमाचल कांग्रेस सरकार के पैरों तले की जमीन खिसक जाए। योगी ने कहा कि देवेंद्र भुट्टो ने विधायक की कुर्सी सनातन धर्म के लिए कुर्बान की है और जो 27 वर्षो तक श्री राम मंदिर निर्माण के लिए माननीय कोर्ट में कार्य लटकाया था उन्हें राज्यसभा चुनाव में मतदान न करके इन्होंने अपना धर्म निभाया।

 बंदना योगी ने कहा कि आज देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और केंद्र से हिमाचल प्रदेश की जनता को हर संभव मदद मिलती रही है। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने आज तक केंद्र सरकार का आभार प्रकट करने की बजाए केंद्र सरकार पर आरोप ही लगाए है। योगी ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार के 15 माह में क्या उपलब्धियां है। उन्हे जनता में सार्वजनिक करें। ताकि राज्य की जनता को यह पता चले। कि सुक्खू सरकार ने जनता के लिए क्या किया है। 

बंदना योगी ने कहा कि हिमाचल के बिलासपुर में एम्स भाजपा की देन, बुल्ट ट्रेन भाजपा की देन उना में पीजी आई सैटलाइट अस्पताल भाजपा की देन लठीयानी मंदली पुल भाजपा की देन,हमीरपुर मैडिकल कॉलेज भाजपा की देन उना की ट्रिपल आईटी भाजपा सरकार की देन है। अब राज्य में 15 माह के सुक्खू सरकार की एक भी बढ़ी उपलब्धि है। तो वह जनता के सरकार के नुमाइंदे सार्वजनिक करें। बंदना योगी ने कहा कि झूठ पर झूठ की गारंटी सेना कांग्रेस पार्टी की फिदरत है। पूर्व में रही भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश के बिकास की रफ्तार सौ की सपीट से चल रही थी। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही बिकास की रफ्तार जीरो पर पहुंच गई है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *