जालंधरः बाबा बनकर आए दंपति सहित नौसरबाज गहने लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अमन नगर में बाबा बनकर दंपती को झांसे में लेकर एक महिला सहित तीन नौसरबाज गहने लूट कर फरार हो गए। सब्जी लेकर घर जा रहे दंपती को बाइक सवार दंपती ने बातों में लेकर बाबा के बारे में गुणगाण गाने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित दंपती को बातों में लेकर उनके गहने लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत थाना-8 की पुलिस को दी गई है। पीड़ित महिला रंजू बांसल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को पती के साथ सब्जी लेकर घर जा रही थी।

पहले दोआबा चौक के पास एक बाबा के रूप में व्यक्ति आया और सेवा के लिए पैसे मांगने लगा। लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। फिर वह घर को जाने लगे तो एक बाइक सवार दंपती ने उन्हें रोक कर बाबा की तारीफ करने लगे। इतने में बाबा पास आ गया और उक्त बाइक सवार दंपति ने उन्हें अपने सारे गहने लूट कर कागज में लपेट कर बाबा को दे दिए। फिर उन्हें भी गहने देने को कहा और कहा कि बाबा सब वापिस दे जाएंगे वह कुछ साथ नहीं लेकर जाते हैं। उन्होंने भी झांसे में आकर अपने गहने बाबा को दे दिए। बाबा ने कागज पर मंत्र पड़कर कागज वापिस कर कहा कि घर जा कर खोलना और मौके से फरार हो गए। लेकिन दंपती ने वहीं पर कागज खोल देखा तो उसमें से गहने गायब  थे और भांग भरी हुई थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *