कांग्रेस को बड़ा झटकाः लोकसभा चुनाव के बीच इस उम्मीदवार ने लौटाया टिकट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी का टिकट लौटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं मिल रहा है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को पुरी से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट लौटाते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि वे आर्थिक कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रही हैं। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे मेल में कहा है कि वह अपना टिकट लौटा रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव प्रचार करने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी ने फंड देने से मना कर दिया है। कांग्रेस ने मुझे चुनाव से संबंधित खर्च खुद उठाने के लिए कहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *