Rohit Sharma को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Written by

in

नई दिल्ली: भारत में इन दिनों आईपीएल 2024 के मेच चल रहै हैं। आईपीएल के ठीक बाद टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है जो कि 1 जून से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है। लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला था। रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा थे, लेकिन वह फिल्डिंग करने नहीं उतरे थे।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया था। यानी उन्होंने इस मैच में सिर्फ बल्लेबाजी ही की थी। ये पहला मौका था जब रोहित शर्मा आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। उन्होंने इस मैच में 12 गेंदों पर सिर्फ 11 रन ही बनाए। पीयूष चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मैच से पहले रोहित शर्मा की पीठ में हल्की सी जकड़न थी, इसलिए मैनेजमेंट ने एहतियाती कदम उठाते हुए उनसे फिल्डिंग नहीं करवाई थी। बता दें रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने आराम भी नहीं लिया है। उन्होंने इस साल टीम इंडिया के लिए सभी सीरीज खेली हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा का वर्कलोड मैनेज करने के लिए ये फैसला लिया गया था जो आने वाले मैचों में भी देखने को मिल सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *