प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटका मिला शव

नई दिल्ली : जिले में 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां शुक्र‌वार की दोपहर को जंगल में 20 वर्षीय युवती और 17 वर्षीय किशोर का एक ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकता शव मिला। मामला देवलोंद थाना क्षेत्र का है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा तमाम चर्चाएं की जा रही हैं।

कोई इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़ रहा है तो कोई यह कह रहा है कि एक ही दुपट्टा आखिरकार दोनो की फांसी का फंदा कैसे बना होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस पूरी घटना के संबध में देवलोद थाना के प्रभारी डी.के दाहिया ने बताया कि बाणसागर बांध के सन्निकट ग्राम सतखुरी के जंगल में देवलोंद निवासी सरजू केवट के 17 वर्षीय पुत्र रोहणी केवट और उसकी रिश्तेदार करीना केवट (20) का शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकता हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि करीना केवट निवासी सीधी रामद‌याल केवट की पुत्री है, जो बुधवार को अपने घर से रोहणी केवट के घर देवलोंद गई थी। रोहणी केवट की बहन करीना के भाई की पत्नी है, इसलिये दोनों पक्षों का आना-जाना बना रहता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *