पंजाब: कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा ने विरोधियों पर कसे तंज, देखे वीडियो

तरनतारन : खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा ने हरिके में पट्टी हलके के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर खूब तंज कसे। लालजीत सिंह की रैली दौरान ने रामगढ़िया और स्वर्णकार बिरादरी बारे बोलते हुए खुद को लाहौरिये जाट बताया था। जिस पर कुलबीर सिंह जीरा ने लालजीत सिंह भुल्लर को नकली लाहौरिया बताया और कहा कि असली लाहौरिया दूसरों को नीचा दिखाने से आप ऊंचा नहीं बनते।

उन्होंने नशे के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने इस बार बहुत बड़ी गलती की और पंजाब को नशेड़ियों के हवाले कर दिया।उन्होंने मंत्री और खुद के डोप टेस्ट की शर्त भी लोगों के सामने रखी। उन्होंने पट्टी से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिए बिना कहा कि वह शराब पीकर नशा खत्म करना चाहते है।

कुलबीर जीरा ने कहा कि वे पंजाब में आने वाले समय में भी आम आदमी पार्टी से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 13-0 की बात करते हैं लेकिन जनता उन्हें 0-13 देगी। उन्होंने कहा कि 2 साल में लोगों का आप सरकार से मोहभंग हो गया है। मोदी सरकार के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार का दावा करने वाली मोदी सरकार 150 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *