बालों से पकड़ बुआ-भतीजी को जमीन पर पटका, छात्रा को किए अभद्र इशारे

नई दिल्लीः गजरौला में बुआ के घर रह कर पढ़ाई कर रही बीए की छात्रा से गलत इशारा करने के विरोध पर दबंगों ने उसके फुफेरे भाइयों से घर में घुसकर मारपीट की। बुआ-भतीजी को बालों से पकड़ कर जमीन पर घसीटा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की भतीजी बीए की छात्रा है।

जानकारी के मुताबिक गजरौला में उन्हीं के घर रह कर पढ़ाई करती है। महिला के घर के पास खाली प्लॉट है। उसका आरोप है कि मोहल्ले के दो सगे भाई प्लॉट में खड़े होकर उसकी भतीजी को गलत इशारे करते हैं। कॉलेज आते-जाते समय अश्लील टिप्पणी करते हैं। महिला व उसके पति ने आरोपियों से शिकायत की तो वह चिढ़ गए।

कुछ दिन पहले रात 11 बजे उसके घर के गेट पर कंकड़ मार रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने महिला के बेटों को लात घूंसों से मारपीट की। अपने परिजनों को बुला लिया। एकराय होकर घर में घुस आए। लाठी डंडों से लैस दबंगों ने महिला व उसकी भतीजी को जमीन पर गिरा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *