जालंधर : चन्नी के विवादित बयान पर सुशील रिंकू का आया बयान, देखें वीडियो 

जालंधर (ENS) :पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पुंछ हमले को स्‍टंटबाजी का नाम दिया है। चन्नी ने कहा कि इस तरह के हादसे केवल चुनाव के दौरान ही कराए जाते हैं। चन्नी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब चुनाव जीतने की चाल है। वहीं चन्नी के विवादित पर सुशील रिंकू का बयान सामने आया है। सुशील रिंकू ने कहा की चन्नी द्वारा की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। रिंकू ने कहा कि जो सैनिक अपना घर बार छोड़कर देश के लिए शहादत दे रहे हैं, उनके बारे में ऐसी बात कहना कि यह स्टंटबाजी है, उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह सैनिकों का अपमान है।

रिंकू ने कहा कि चन्नी को अपने इस विवादित बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। रिंकू ने कहा कि शहीदों के किस्से परिवार में युवाओं और बच्चों को सुनाने चाहिए कि कैसे हमारे देश के जवान अपनी कीमती जान हथेली पर रखकर बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हमारी रक्षा के लिए शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का अपमान करने का किसी को भी कोई अधिकार नहीं है। चन्नी पर निशाना साधते हुए रिंकू ने कहा कि देश के प्रति उनकी क्या भावना है और सैनिकों के प्रति उनकी क्या भावना है यह आज उनके बयान से को पता लग गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *