जालंधरः PM Modi के बयान पर विधायक परगट सिंह ने किया पलटवार, 200 का आकंड़ा भी पार नहीं कर रही भाजपा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों के दौरान पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के पुंछ हमले में शहीद हुए फौजी को लेकर भाजपा द्वारा चुनावी स्टंट कहने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने विभाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तानी प्रेमी बताया। वहीं पीएम मोदी ने पूर्व सीएम के शहीद फौजी को लेकर कहे चुनावी स्टंट वाले बयान पर कहा कि उन्होंने देश और फौज का अपमान किया है। वहीं पीएम मोदी के बयान पर जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह ने पलटवार किया है।

इस दौरान शहीद हुए फौजी पर परगट सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चन्नी ने भी उसी पर स्टेटमेंट दी थी। वहीं उन्होंने कहा कि वह पीए मोदी से पूछना चाहते है कि उन्हीं का गर्वनर जो सतपाल मलिक के पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने पर जो बयान दिया गया था। इस दौरान 300 किलो आरडीएक्स को लेकर सवाल किया था। वहीं इस मामले को लेकर परगट ने कहाकि अब तक पीएम मोदी ने क्यों नहीं कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर पीएम मोदी की घबराहट सरेआम दिखाई दे रही है कि वह 200 का आकंड़ा भी नहीं पार कर रहे।

परगट का आरोप है कि इसलिए वह देश को बाटंने का काम कर रहे है। उनका कहना है कि जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह की ही देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गर्वनर की स्टेटमेंट है कि पुलवामा में 40 जवानों के शहीद को लेकर 5 साल बीते गए अभी तक जांच क्यों नहीं हुई। वहीं परगट सिंह ने कहा कि भाजपा वाले हमें प्रेम ना सिखाए, वह देश को बांटते है। परगट सिंह ने कहा कि भाजपा से उन्हें देश प्रेम सिखने की जरूरत नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि 10 साल उन्होंने हिंदोस्तान का झंडा पकड़कर अगुवाई की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *