जालंधरः दिन दहाड़े घर में बैड के बक्से से मिला शव, मचा हड़कंप, देखें Live 

जालंधर, ENS: गदईपुर में घर में बैड के बक्से से शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में किरायेदार रहते है। वहीं मौके पर डॉग स्कवॉयड की टीम व्यक्ति के फिंगर प्रिंट लेने के लिए पहुंची थी, लेकिन शव इतना ज्यादा सड़ गया है कि वह उसके फिंगर प्रिंट भी नहीं ले सके। जिसके बाद अब पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चौंकी इंचार्ज अवतार सिंह का कहना हैकि शव 7 दिन पुराना लग रहा है। शव के काफी बदबू आ रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर मकान मालिक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *