खदान में धंसे 7 लोग, 3 की मौत

जबलपुर : रेत की अवैध खदान धंसने से 7 मजदूर नीचे दब गए। जिसमें महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश (35) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई (38) पति जगन बसोर और राजकुमार (29) पिता कैलाश खटीक के तौर पर हुई है।

घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। यहां मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक मजदूर लापता है।

जेसीबी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था। एएसपी सोनाली दुबे ने कहा कि मौके पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *